Govt. Kamla Raja Girls PG College

शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय

College Logo
💵 Pay Fees ⭐ Results
📞 Contact Us

Notice Viewer

Home / Notice Viewer

छात्राओं की उपस्थिति से संबंधित आवश्यक सूचना

Published on 11 Sep, 2026

 

— आवश्यक सूचना —

महाविद्यालय की समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार कक्षा में 75% उपस्थिति अनिवार्य है।

महाविद्यालय की सभी कक्षाएं अपने निर्धारित समय-सारणी (Time-Table) के अनुसार नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।

परीक्षा फॉर्म भरने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं/छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने हेतु न्यूनतम 75% उपस्थिति होना अनिवार्य है।

कक्षा में अनुपस्थित रहने या 75% से कम उपस्थिति होने की स्थिति में परीक्षा देने से वंचित किए जाने अथवा अन्य किसी भी विपरीत परिणाम के लिए छात्रा स्वयं जिम्मेदार होगी।

अतः सभी छात्राएं अपनी कक्षाओं में समय पर एवं नियमित रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

 

आज्ञा से,

प्राचार्य