Notice Viewer
आवश्यक सूचना-एम.ए. इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) लघु शोध प्रबंध (Dissertation) एवं परियोजना कार्य (Project Work)
Published on 04 Jun, 2026
*****आवश्यक सूचना *****
एम.ए. इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) की के उन समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता है जो दिनांक 25 मई, 2026 को आयोजित लघु शोध प्रबंध (Dissertation) एवं परियोजना कार्य (Project Work) की मौखिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे अथवा अपना परियोजना/लघु शोध प्रबंध निर्धारित तिथि पर जमा नहीं कर सके थे, उन्हें विभाग द्वारा अतिरिक्त एवं अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
अतः ऐसे सभी छात्रा दिनांक 06 जून, 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे इतिहास विभाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना परियोजना कार्य (Project Work) एवं लघु शोध प्रबंध (Dissertation) जमा करें तथा मौखिक परीक्षा में सम्मिलित हों।
छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित समय पर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित हों। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा तथा अनुपस्थित रहने पर समस्त उत्तरदायित्व संबंधित छात्रा का होगा।
यह अंतिम अवसर (Last Chance) होगा।His
दिनांक : 06 जून, 2026 समय -दोपहर 12:00 बजे
स्थान : इतिहास विभाग, शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी)
महाविद्यालय, ग्वालियर
विभागाध्यक्ष
इतिहास विभाग
शा. कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर